मोहम्मद बिन सलमान कराएंगे यूक्रेन में शांति! सऊदी अरब में होगी ट्रंप और पुतिन में शांति वार्ता, जेलेंस्‍की साइडलाइन?

Updated on 13-02-2025 04:22 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्दी ही बैठक हो सकती है। दोनों नेताओं में यह मुलाकात सऊदी अरब में होगी। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की, जो बहुत अच्छी रही। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनकी रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की सहमति बन गई है। इस बातचीत में एक अहम पक्ष यानी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल नहीं थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में ये जरूर कहा कि जेलेंस्की भी रूस के साथ शांति के पक्षधर हैं।
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की इस मुलाकात में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल होंगे। मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में रूस और अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली में सकारात्मक भूमिका निभाई है। अब यूक्रेन-रूस युद्ध में उनकी भूमिका पर नजर है। ट्रंप ने हालांकि पुतिन के साथ सऊदी अरब में मुलाकात की तारीख नहीं बताई है। ट्रंप का कहना है कि ये बैठक जल्दी ही होगी।

ट्रंप को रूस आने का न्योता


क्रेमलिन की ओर से भी इस बातचीत की पुष्टि की गई है। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बातचीत करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान पुतिन और ट्रंप ने मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का न्योता भी दिया है। ट्रंप आने वाले समय में पुतिन के इस न्योते पर फैसला लेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन के साथ फोन पर बातचीत को लंबी और बहुत उपयोगी बताया। ट्रंप ने कहा, 'हम दोनों (ट्रंप और पुतिन) रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोकना चाहते हैं। मैं और पुतिन एक-दूसरे के देशों का दौरा करेंगे और दोनों देशों की टीमें यूक्रेन पर तुरंत बातचीत शुरू करेंगी।'

जेलेंस्की को कम अहमियत?


डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी बात की है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को बातचीत से बाहर नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन का नाटो में शामिल होना व्यावहारिक नहीं है। दरअसल जेलेंस्की रूस के साथ किसी भी समझौते के तहत अमेरिका से मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहते हैं। उन्होंने इस तरह के संकेत भी दिए हैं कि उनको बातचीत से बाहर रखा जा रहा है या फिर कम अहमियत दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 February 2025
दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम मुहसिन हेंड्रिक्स की शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति के साथ कार…
 18 February 2025
अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने देश के न्यूक्लियर हथियार के विभाग नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) के सैकड़ों कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर रोक लगा दी है। इससे पहले इलॉन मस्क…
 18 February 2025
कनाडा के टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर…
 18 February 2025
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर जंग के बीच यूक्रेन में सेना भेजने के लिए तैयार हैं। स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि वह शांति समझौते के तहत यूक्रेन को सुरक्षा की…
 18 February 2025
कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल-थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।…
 13 February 2025
वॉशिंगटन/ तेहरान: अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के ताजा आदेश से ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत के निवेश पर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका ने भारत को चाबहार पोर्ट पर…
 13 February 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्दी ही बैठक हो सकती है। दोनों नेताओं में यह मुलाकात सऊदी अरब में होगी। ट्रंप ने बुधवार…
 12 February 2025
वॉशिंगटन: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति है। जिहादी तत्वों ने इस इस्लामिक देशों में सर उठाना शुरू कर दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खतरा मंडरा…
 12 February 2025
मॉस्को: रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 को पहला विदेशी खरीदार मिल गया है। ऐसे में इस लड़ाकू विमान के एक्सपोर्ट वेरिएंट Su-57E का उत्पादन भी शुरू कर…
Advt.