युवराज के पिता बोले- कपिल को मारने पिस्टल लेकर गया:2011 वर्ल्डकप के दौरान कैंसर से जूझ रहा बेटा मर भी जाता तो गर्व होता

Updated on 13-01-2025 05:24 PM

युवराज के पिता योगराज सिंह ने कपिल देव से संबंध को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा कि वह एक बार उन्हें गोली मारने के लिए पिस्टल लेकर उनके घर चले गए थे।

योगराज ने एक इंटरव्यू में युवराज को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि यदि उनका बेटा 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान मर भी जाता तो उन्हें उस पर गर्व होता। युवराज ने 2011 के वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई। उस दौरान वह कैंसर से जूझ रहे थे। जिसका पता उन्हें वर्ल्ड कप के बाद लगा।

योगराज सिंह यू-ट्यूबर समदीश को दिए इंटरव्यू में एक घटना का खुलासा करते हुए कहा कि कपिल देव नॉर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना बताए मुझे टीम से हटा दिया था। मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं टीम से हटाए जाने को लेकर कपिल से सवाल पूछूं। मैं बहुत गुस्से में था। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और चंड़ीगढ़ में सेक्टर 9 स्थित कपिल के घर पहुंच गया। वह अपनी मां के साथ घर से बाहर निकले। मैंने उन्हें गालियां दी। मैंने उससे कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है और तुमने जो किया, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी। मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं क्योंकि तुम्हारे पास भगवान में विश्वास रखने वाली मां है, जो यहां खड़ी है।

योगराज ने कहा-बिशन सिंह बेदी और कपिल देव ने मेरा करियर खत्म किया

योगराज ने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि कपिल देव और बिशन सिंह बेदी की राजनीति की वजह से उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। इन दोनों ने साजिश के तहत मुझे नॉर्थ जोन की टीम से बाहर निकाला। मैंने उस समय फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेंगे। मैंने बिशन सिंह बेदी को कभी माफ नहीं किया। जब मुझे टीम से बाहर किया गया तो मैंने चयनकर्ताओं में से एक रवींद्र चड्ढा से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि बिशन सिंह बेदी (मुख्य चयनकर्ता) मुझे नहीं चुनना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि मैं सुनील गावस्कर का आदमी हूं और क्योंकि मैं मुंबई में क्रिकेट खेल रहा था। मैं गावस्कर के बहुत करीब था।

वर्ल्ड कप जिताने के दौरान युवी मर भी जाता तो मुझे गर्व होता

योगराज ने अपने पिता युवराज सिंह को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप के दौरान मेरा बेटा मर भी जाता तो मुझे गर्व होता। युवराज उस समय कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें खून की उल्टियां हो रही थी, उसके बाद भी वह मैदान पर बैटिंग और फील्डिंग करने उतरे। वर्ल्ड कप के बाद पता चला कि युवराज को कैंसर है। युवराज ने टूर्नामेंट में आठ पारियों में 90.50 की औसत और 86.19 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्द्धशतक और एक शतक शामिल था। वह 9 पारियों में 5.02 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट भी लिए थे। वे टूर्नामेंट में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.