सुकमा जिले के 851 हितग्राहियों के चेहरों पर आई पक्के आशियाने की मुस्कान

Updated on 14-05-2025 01:01 PM

सुकमा। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक स्वयं का पक्का मकान हो जिसमें वह दिन भर के संघर्ष के बाद सुकून की नींद सो सके। वंचित और पिछड़े वर्ग की इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि आज सुकमा जिले के और 851 परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। मोर आवास -मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत इन परिवारों ने आज उल्लास पूर्वक गृह प्रवेश कर अपने स्तर पर उत्सव मनाया।

‘मोर आवास - मोर अधिकार’ कार्यक्रम के तहत आज राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय आवास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 हजार परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सांकेतिक सहभागिता की। अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में भी सुकमा जिले के हितग्राही अपने पंचायतों से शामिल हुए और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 851 परिवारों के नए घरों में गृह प्रवेश के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि इसमें सुकमा जनपद पंचायत के 132, छिंदगढ़ पंचायत 499 और कोंटा जनपद के 228 परिवार शामिल रहे हैं। अब तक जिले में वर्ष 2024-25 के लिए कुल 13218 आवासों की स्वीकृति दी गई है।

इनमें से अब तक 11349 लाभार्थियों को पहली किस्त  और 5235 को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है, जबकि 2080 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पिछले 14 महीनों में जिले में 3754 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने आगे बताया कि इसके साथ ही, आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत जिले में 28950 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है, जिन्हें आगामी समय में इस योजना का लाभ मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.