सभी अधिकारी संवेदनशील होकर विभागीय कार्यों का करें संपादन : डॉ.कमलप्रीत सिंह

Updated on 29-04-2025 12:42 PM

जगदलपुर । बस्तर जिला प्रभारी सचिव  डॉ.कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहाँ पर शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन में सभी अधिकारी संवेदनशील होकर संपादन करें। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर उनके गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निराकरण की जानकारी सुशासन शिविर में आवेदन कर्ता को देने के लिए निर्देशित किए। बैठक में  प्राप्त आवेदनों का विभाग समीक्षा भी किए जिसमे सामाजिक पेंशन के प्रकरण, उज्ज्वला योजना के आवेदन,शौचालय के आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वन अधिकार मान्यता पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने कहा ।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के कचरा संग्रहण व निर्मित शेड के तहत सेग्रीगेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना स्थायी प्रतीक्षा सूची पीडब्लूएल में बचे हुए परिवार एवं आवास प्लस की प्रगति, मनरेगा,आंगनबाड़ी पीडीएस भवन, कुआ निर्माण के कार्यो की समीक्षा किए । उन्होंने समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाय के स्वीकृत कार्यो को मई जून तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।पीएमजीएसवाय -4 और जुगा के छुटे बसाहटो को भी जोड़ कर विकास कार्य करें।

प्रभारी सचिव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत राशन सामाग्रियों का भण्डारण एवं वितरण में गुड़ व चना की उपलब्धता का संज्ञान लिया।  मध्यान भोजन योजना, शिक्षक युक्तियुक्तकरण, शिक्षक विहीन स्कूल, का समीक्षा करते हुए कहा कि एक ही परिसर में संचालित स्कूलों के शिक्षकों का उपयोग शिक्षक की कमी वाले में किया जा सकता है। उन्होंने छात्रवृत्ति में स्वीकृत विद्यार्थियों को राशि डिसबर्स की गैप का संज्ञान लिया उसके बचे राशि का भुगतान जल्द करवाने के निर्देश दिए ।कौशल विकास में प्रशिक्षण के बाद उसका रोजगार की व्यवस्था का संज्ञान लिया। पीएम विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण पीएमकेवीवाय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत उनके स्कील का एसेसमेट करवाने कहा ।

कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग प्रधानमंत्री सम्मान निधि  में ई केवायसी की स्थिति,आधार सिडिंग की स्थिति, लैण्ड सिडिंग की स्थिति की प्रगति। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, रबी-खरीफ में धान का रकबा  कितना है। धान के बदले अन्य योजना हेतु , लघु वनोपज का संग्रहण ऑन लाईन पेंमेट की स्थिति, तेदुपत्ता का संग्रहण अन्य लघु वनोपज संग्रहण, इमली संग्रहण, वन्य प्राणी द्वारा जनहानि की समीक्षा किये । लोक निर्माण विभाग के जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत, सड़कों के मरम्मत संधारण कार्य भवन निर्माण कार्य, निर्माण कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जल जीवन मिशन के संबंध में पानी की उपलब्धता का स्त्रोत का संज्ञान लिया। जल-जीवन में पाईप लाईन ओवरहेड पम्प को चालू हालत में रखें और  सभी घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। नक्सल पीडितों के पुनर्वास की कार्यवाही, शराब व गांजा पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटना के मामलों में हेल्मेट का उपयोग को बढावा दे,चालानी कार्यवाही करें। म्यूल अकाउंट ,चिटफण्ड कम्पनी पर कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रांड के लिए जागरूकता कैम्पेन का आयोजन करें।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,स्टैण्ड अप इंडिया योजना, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन में जिला अभिलेखागार का कम्प्यूटीकरण की स्थिति का संज्ञान  लेकर बैकअप डाटा भी रखें। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईंट व पोषण आहार के प्रदाय करने स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय व पेयजल की उपलब्धता का संज्ञान लिया। महिला एवं बाल विकास के अन्य विंग का एसडीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। नगर निकाय के विकास कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति, सामाजिक पेंशन की स्थिति , पीएचसी में दवाईयों की, संस्थागत प्रसव, पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड सहित श्रम विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.