पत्नी भावना पांडे के साथ चंकी पांडे आधे हनीमून पर गए थे बांग्लादेश, अनन्या पांडे के जन्म का सुनाया किस्सा
Updated on
07-12-2024 01:25 PM
एक्टर चंकी पांडे ने कई हिट फिल्में दीं लेकिन 1980 के दशक में उनके पास काम नहीं था। क्योंकि उस वक्त सलमान खान-शाहरुख खान जैसे अन्य सुपरस्टार्स ने स्क्रीन पर कब्जा कर लिया था। जिस कारण उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा था। 1990 के दशक की शुरुआत में उन्होंने 'विश्वात्मा' और 'आंखें' जैसी फिल्मों से कुछ समय के लिए वापसी की, लेकिन वह लंबे समय इंडस्ट्री में रुक नहीं पाए, जिसके कारण उन्हें बांग्लादेश में एक्टिंग के मौके तलाशने पड़े। जहां पांच साल रहे और आधा हनीमून भी मनाया।
चंकी पांडे ने 'ब्रूट' को दिए इंटरव्यू में बांग्लादेश में पांच साल तक अच्छे से काम करने का जिक्र किया। साथ भी भावना पांडे संग हनीमून और अनन्या पांडे के जन्म के बारे में भी दिलचस्प बातें बताई। उन्होंने कहा, 'इतनी सारी बड़ी हिट फिल्में देने के बाद, मैंने अचानक खुद को बिना काम के पाया। मैं कई हीरो वाली फिल्में कर रहा था, लेकिन इससे मुझे निराशा नहीं हुई। मैं उलझन में था कि यहां क्या हो गया है, इसलिए मैंने बांग्लादेश जाकर काम करने का फैसला किया और वहां पांच साल तक मेरी परफॉर्मेंस अच्छी रही।'
चंकी पांडे गए थे भावना पांडे संग हनीमून पर
चंकी पांडे ने बताया कि उन्होंने 1998 में बांग्लादेश में काम करते हुए भावना से शादी की थी। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने वहां आधा हनीमून मनाया क्योंकि उन्हें एक फ़िल्म पूरी करनी थी। उन्होंने कहा, 'वास्तव में, मैं भावना को आधे हनीमून के लिए बांग्लादेश ले गया क्योंकि मुझे उस समय एक फिल्म पूरी करनी थी, और मुझे लगता है कि अनन्या बांग्लादेश में ही कंसीव हुई थी।'
चंकी पांडे ने करियर के बुरे दौर में की थी शादी
चंकी पांडे ने बताया कि भावना ने उन्हें याद दिलाया कि वो अपना बॉलीवुड करियर सिर्फ इंडस्ट्री में काम करके ही बनाए रख सकते हैं, जिसके बाद वो मुंबई लौट आए। उन्होंने नौकरी की तलाश में समय बिताया और साथ ही पेरेंट्स के रूप में भी अपना सफर शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों के आने से उन्हें अपने करियर में नई शुरुआत जैसा महसूस हुआ, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर के सबसे बुरे दौर में भावना से शादी की थी।
चंकी पांडे और अनन्या पांडे की शादी
चंकी पांडे और भावना पांडे ने 17 जनवरी, 1998 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक डिस्को में हुई थी, जहां चंकी ने संपर्क में रहने के लिए भावना का फोन नंबर याद कर लिया था। लॉन्गडिस्टेंस रिलेशनशिप के बावजूद दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। आज इनकी दो बेटियां अनन्या पांडे और रायसा पांडे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…