करण औजला के गुरुग्राम कॉन्सर्ट में जमकर मचा बवाल और फाड़ी पुलिस की वर्दी, चार लोग गिरफ्तार
Updated on
18-12-2024 03:29 PM
गुरुग्राम के सेक्टर-68 में स्थित एरिया मॉल में रैपर और सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट के दौरान खूब बवाल मचा और नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। रविवार, 15 दिसंबर को तीन डॉक्टरों और एक मेडिकल स्टूडेंट ने नशे की हालत में करण औजला के कॉन्सर्ट में खूब हंगामा मचाया और एक पुलिस अफसर की वर्दी तक फाड़ डाली। बताया जा रहा है कि कॉन्सर्ट में फैंस के बीच आपस में खूब लात-घूंसे चले और मारपीट भी हुई।
इस मामले में पुलिस ने हंगामा मचाने वाले तीन डॉक्टरों और एक मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान एसजीटी यूनिवर्सिटी के डॉक्टर दिव्यांशु और अजय के रूप में हुई है। वहीं अभय नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में मेजर है और ऋषभ एसजीटी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस स्टूडेंट है।
क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, ये चारों लोग कॉन्सर्ट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने रोका तो हंगामा खड़ा कर दिया। चारों ने मिलकर एक पुलिस अफसर की वर्दी फाड़ दी और वह घायल हो गया। तुरंत ही मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया।
चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में, जांच जारी
'पीटीआई' के हवाले से एक पुलिस अफसर ने बताया, 'रविवार को बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उन्हें सिटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल आगे की जांच जारी है।'
कॉन्सर्ट में नियमों की उड़ाईं धज्जियां!
वहीं बताया जा रहा है कि करण औजला के कॉन्सर्ट में लाइटें जलाने के लिए डीजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-चार लागू होने की वजह से डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर रोक है। यही नहीं, रात 10 बजे के बाद भी तेज म्यूजिक बजाया जा रहा है, जबकि इस पर पाबंदी है।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…