आईएएस सर्विस मीट में आज होगी डीजे नाइट:2 साल बाद मीट; बोट क्लब पर हुई रेस में अफसरों ने चलाया चप्पू

Updated on 21-12-2024 12:27 PM

भोपाल में फाइलों पर सिग्नेचर करने के दौरान बाबुओं और अधीनस्थ अफसरों पर रोब गांठने और नियम कायदों पर बात करने वाले आईएएस अफसर ने आज सुबह राजधानी के बोट क्लब पर चप्पू चलाया। इस रेस में आईएएस अफसरों के साथ उनके परिजन भी शामिल हुए।

सुबह बड़े तालाब के किनारे गैदरिंग के बाद आईएएस अधिकारियों की टीम दिन भर गेम्स में जुटी रहेगी। वहीं कई आईएएस अधिकारी अपनी टीम के साथ व्यंजन बनाने की कुकिंग काम्पटीशन में भी शामिल होंगे।

दो साल बाद हो रही आईएएस सर्विस मीट

2023 में आईएएस सर्विस मीट न हो पाने के चलते दो साल बाद हो रही मीट को लेकर अधिकारियों और उनके परिजनों में उत्साह हैं। शुक्रवार सुबह सर्विस मीट के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने वाले अधिकांश आईएएस अधिकारी देर रात भोपाल आने के बाद आज सुबह से सर्विस मीट में आयोजित एक्टिविटीज में शामिल हुए।

आज बोट क्लब पर बोट रेस के बाद T 20 फुटबॉल, कुकिंग कांपटीशन, T 5 क्रिकेट, फन गेम्स, पेंटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, कैरम, बिलियर्ड्स, ब्रिज और अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम अरेरा क्लब में होंगे, साथ ही यहां डीजे नाइट होगी।

22 दिसंबर को होंगे ये कार्यक्रम

रविवार को सर्विस मीट के अंतर्गत सुबह साइकिलिंग होगी। इसके बाद अरेरा क्लब में टंग आफ वार, क्विज, डंब कराडे, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, बिलियर्ड्स, ब्रिज का आयोजन किया जाएगा। सर्विस मीट का समापन रविवार को ही प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के साथ होगा, जिसमें अलग-अलग कांपटीशन में शामिल होने वाले रेड, ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.