कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरा

Updated on 29-03-2025 12:58 PM

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम केंद्री का दौरा किया, जहां उन्होंने अमृत सरोवर के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया और गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर खुद गड्ढे की साइज का माप करवाया और कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की।

उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें समय पर काम और मजदूरी मिल रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरी के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और श्रमिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मजदूरों से यह भी पूछा कि उन्हें दवाईयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं।

उन्होंने यह निर्देश दिया कि दवाओं के डिब्बों पर सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि सही दवा सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित श्रीमती चंदर जेठाराम यादव के निर्माणाधीन आवास का भी दौरा किया।

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और परिवार से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास योजना का लाभ मिले और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम केंद्री के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.