संभाग आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

Updated on 28-12-2024 12:41 PM

रायगढ़। संभाग आयुक्त महादेव कावरे आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्होंने तहसीलदार कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, जिला चिकित्सालय, सामान्य निर्वाचन, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, खनिज शाखा, स्थानीय निर्वाचन, रिकार्ड रूम, वित्त शाखा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव इस दौरान साथ रहे।

संभाग आयुक्त श्री कावरे ने सभी कार्यालयों में कैश बुक को अद्यतन करने व नियमित रूप से एन्ट्री करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व प्रकरणों में 3 माह से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कर्मचारियों के टेबल में नेम प्लेट लगाने के निर्देेश दिए। उन्होंने सेवा पुस्तिका में अवकाश लेखा, परिवार सूची, नॉमिनेशन, सेवा सत्यापन में डीडीओ का अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करवाकर अद्यतन करने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त श्री कावरे ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान वहां मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा मरीजों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेडशीट मेडिकेटेड होनी चाहिए तथा अस्पताल से मरीजों को दवाईयों का नियमित वितरण किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में ओपीडी, आई वार्ड, केजुअल्टी, डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में सभी रिकार्ड को अद्यतन रखने व कैशबुक नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त श्री कावरे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडिकल कालेज के प्रबंध कारिणी समिति की बैठक ली। जिसमें विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। इसमें स्वशासी मद से रेडियोग्राफी विभाग में कर्मचारियों को रखे जाने पर चर्चा की गई। मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए ट्रॉजिट हॉस्टल के निर्माण व रख-रखाव के संबंध में भी चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए। संभाग आयुक्त श्री कावरे ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के समुचित इंतजाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता के साथ उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल कालेज डीन डॉ.विनीत जैन, सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी, प्रभारी अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रेखा चन्द्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.