हिना खान हाथों में यूरिन बैग ले जाती हॉस्पिटल के कॉरिडोर में दिखीं, उनके फैन्स को भावुक कर रहीं ये तस्वीरें
Updated on
05-12-2024 04:53 PM
हिना खान अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अपने दुख, अपनी उदासी और बिखरती जिंदगी के हर पलों को दोनों हाथों से पल-पल समेटने की कोशिश भी लगातार रोज कर रही हैं। हिना खान ने हॉस्पिटल से एक इमोशनल झलक सोशल मीडिया पर फैन्स को दिखाी है। जहां ये देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, वहीं हिना के कैप्शन ऐसे सभी लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं, जो अंधेरे में भी जिंदगी की तरफ एक रोशनी की तरह नजर आ रहे हैं।
हिना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर दिखाई है, जो उस हॉस्पिटल कॉरिडोर की है, जहां उनका संभवत: इलाज चल रहा है। बैक से ली गई तस्वीर में हिना खान का चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन उनके अंदर चल रहे बहुत सारे इमोशंस साफ नजर आ रहे हैं।
हिना के हाथों में उनका यूरीन बैग नजर आ रहा है
हिना के हाथों में उनका यूरिन बैग नजर आ रहा है और दूसरे हाथ में ब्लड बैग है। ये तस्वीर हिना के उस हालात का नजारा है, जिसे अपनी लाइफ में शायद कोई नहीं देखना चाहता। आज हिना इन चीजों से लड़ भी रही हैं और खुद को प्रेरित भी कर रहीं। हिना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'एक रोशनी की तरफ आगे बढ़ रही हूं... हीलिंग के इन कॉरिडोर से गुजरते हुए...एक समय में एक कदम।' इसी पोस्ट में उन्होंने एक शब्द दुआ भी लिखा है और यकीनन उन्हें चाहने वाले उनके लिए खूब दुआएं कर रहे हैं।
'आप बाउंस बैक करेंगी मेरी स्ट्रॉन्ग गर्ल'
हिना के इस पोस्ट पर लोग उन्हें हिम्मत बढ़ाते दिख रहे हैं। एक ने कहा है- मेरा दिल रो रहा है, आप बाउंस बैक करेंगी मेरी स्ट्रॉन्ग गर्ल, सिर्फ प्रॉसेस पर यकीन रखना। एक और ने कहा- तुम जल्दी से ठीक हो जाओगी, ऊपर वाला है तुम्हारे साथ में। एक और ने कहा- तुम तेजी से ठीक हो जाओ हिना, तुम्हारे लिए खूब सारी पॉजिटिव वाइब्स और प्यार।
'ये पलकें जो मेरी आंखों का हिस्सा थीं...'
बता दें कि कीमोथेरेपी से हिना की हालत काफी बुरी हो गई थी, लेकिन वो उनमें से नहीं जो हार मान ले। इस प्रॉसेस के दौरान हिना के बाल जा चुके हैं और यहां तक कि आखों की पलकें भी झड़ गई हैं। हिना ने पोस्ट करते हुए लिखा था, 'ये पलकें जो मेरी आंखों का हिस्सा थीं, जो मेरी आंखों को खूबसूरत बनाती थीं और अब मेरी बस एक आईलैश बची है। जो बाकी पलकों से थोड़ी ज्यादा हिम्मती निकली क्योंकि यह अब तक बची हुई है। मैं अपनी कीमोथेरपी सेशन के आखिरी पड़ाव पर हूं और मेरी यह आखिरी पलक मेरी मोटिवेशन है। हम इस कठिन समय को भी पार कर ले जाएंगे।'
दुनिया भर से फैन्स हिना खान के लिए कर रहे हैं दुआ
हिना के लिए दुनिया भर से फैन्स दुआ कर रहे हैं। हाल ही में हिना 'बिग बॉस 18' के शो में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और उनसे कई सारे टास्क भी करवाए।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…