रोहित शर्मा की एक गलती ने कैसे जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किया? काश ऑस्ट्रेलिया में नहीं लेते ये फैसला

Updated on 12-02-2025 04:18 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार है। टूर्नामेंट से पहले जिस फाइनल स्क्वॉड का ऐलान होना था वो भी हो चुका है। बुरी खबर यह है कि टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। बुमराह को उनकी लोअर बैक में इंजरी है और वो कुछ समय अब रेस्ट पर ही रहने वाले हैं। हालांकि बुमराह की इस चोट में एक बड़ी गलती टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की भी है। रोहित ने ये गलती ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान की थी।

रोहित शर्मा से हुई थी एक बड़ी गलती


जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे। ये मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा था। इसके पीछे कारण रहा बुमराह का हर मैच में लगातार लंबे-लंबे स्पैल फेंकना। टीम इंडिया का कोई भी दूसरा गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान उतना प्रभावित नहीं रहा था जितना अकेले बुमराह रहे थे। जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती रोहित बुमराह के हाथ में गेंद थमा देते थे। इसी के चलते कई बार बुमराह का गेंदबाजी स्पैल बहुत बड़ा भी हो जा रहा था। जिससे उनकी लोअर बैक पर असर हुआ और वो चोटिल हो गए।

150 से ज्यादा ओवर फेंके


जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान हर एक टेस्ट खेला। कई बार तो ऐसी सिचुएशन आ गई जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बार ऑलआउट करने में मदद की और टीम इंडिया की बल्लेबाजी जल्द खत्म होने पर उन्हें फिर से बॉलिंग के लिए उसी दिन वापस आना पड़ता था। बुमराह ने इस सीरीज में कुल 9 पारियों 32 विकेट लिए और इसके लिए उन्होंने 151.2 ओवर बॉलिंग की। सीरीज के एक मुकाबले में तो रोहित बुमराह को बॉलिंग के लिए बुला रहे तो उस वक्त बुमराह ने साफ कह दिया कि 'बस अब मुझसे जोर नहीं लग रहा।'

सिडनी टेस्ट के बाद आई दिक्कत


ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सिडनी टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की बैक में समस्या आई थी। इसके बाद वो स्कैन के लिए अस्पताल गए थे और मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए। बुमराह की जगह चैंपियंस ट्रॉफी टीम में हर्षित राणा को चुना गया है। बुमराह अब सीधा आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे और उसके बाद वो इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.