'बाहर होना ही था', रिकी केज ने ऑस्कर के लिए 'लापता लेडीज' को बताया 'गलत चुनाव', प्रोडक्शन हाउस का भी आया बयान
Updated on
18-12-2024 03:27 PM
ऑस्कर 2025 की रेस से किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ बाहर हो चुकी है। जिससे भारत को बड़ा झटका लगा है। लोगों को उम्मीद थी ये शॉर्टलिस्ट हो जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म के चुनाव को भारतीय-अमेरिकी म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने गलत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा इसे बाहर होना ही था।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रिकी केज ने अपने एक्स हैंडल पर ‘लापता लेडीज’ के पोस्टर के साथ एक नोट साझा करते हुए लिखा, 'तो अकादमी ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट जारी हो चुकी है। ‘लापता लेडीज’ बहुत अच्छी तरह से बनाई गई, मनोरंजक फिल्म है (मुझे यह पसंद आई), लेकिन इंटरनेशनल फीचर फिल्म के बेस्ट कैटगरी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के हिसाब से इस फिल्म का चुनाव बिल्कुल गलत था।'
रिकी केज ने कहा पोस्टर देखकर कर दिया होगा रिजेक्ट
रिकी केज ने पोस्ट में बताया कि हमें किस तरह की फिल्मों का चयन करना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'हमें केवल उन फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई अच्छी फिल्मों की तलाश करनी चाहिए जो अपनी कला से समझौता नहीं करते। ये फिल्में कम बजट की हों या बड़े बजट की। इस फिल्म में स्टार हो या बिना स्टार की हो, बस इसमें बेहतरीन कलात्मक सिनेमा का पुट होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर को देखकर ही एकेडमी के ज्यादातर सदस्यों ने इसे देखते ही रिजेक्ट कर दिया होगा।
'लापता लेडीज' के प्रोडक्शन का रिएक्शन
'लापता लेडीज' के शॉर्टलिस्ट न हो पाने के बाद आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से बयान जारी किया गया है। जिसमें लिखा है, 'इस साल अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, और हमें जरूर निराशा हुई है, लेकिन साथ ही हमें इस सफर में जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज और काइंडलिंग प्रोडक्शंस की टीम की ओर से हम अकादमी के सदस्य और FFI जूरी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म पर विचार किया। इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया में शामिल होना, जहां दुनिया भर की सबसे बेहतरीन फिल्मों के साथ हमारी फिल्म को स्थान मिला, हमारे लिए एक गर्व की बात है। हम उन सभी दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सराहा और हमें समर्थन दिया। हम सभी टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीम्स को बधाई देते हैं और उन्हें अवॉर्ड्स के अगले स्टेजेज के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमारे लिए, यह अंत नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ने जैसा है। हम और भी प्रभावशाली कहानियां लाने और उन्हें दुनिया संग शेयर करने के लिए कमिटेड हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।'
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…