केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रीसंत के खिलाफ नोटिस जारी किया

Updated on 08-02-2025 02:55 PM

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। KCA ने बताया, नोटिस एसोसिएशन के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए जारी किया गया है न कि संजू सैमसन का समर्थन करने के कारण।

दरअसल श्रीसंत ने संजू सैमसन को डोमेस्टिक सीजन के मैचों में न खेलने पर सपोर्ट किया था। KCA ने अपने प्रेस नोट में लिखा, श्रीसंत जैसे व्यक्ति, जो कभी सट्टेबाजी मामले में शामिल रहे हों, उन्हें खिलाड़ियों की सुरक्षा का उत्तरदायित्व नहीं लेना चाहिए। केरल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि बैन हटने के बाद श्रीसंत की वापसी केरल क्रिकेट ने ही कराई थी।

श्रीसंत सट्टेबाजी के आरोपी थे: KCA

केरल की वेबसाइट ऑनलाइन मनोरमा के मुताबिक KCA ने अपने बयान में कहा, BCCI ने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामले में उन्हें दोषी ठहराया था, जिसके चलते उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में BCCI ने इसे कम करके 7 साल कर दिया था।

बोर्ड ने कहा, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की है। श्रीसंत सट्टेबाजी के आरोपी थे। जो भारतीय क्रिकेट का एक काला अध्याय था।

एसोसिएशन केवल अपने हितों के लिए काम कर रहा: श्रीसंत

इस पूरे विवाद पर श्रीसंत ने मलयालम न्यूज ऑनलाइन मनोरमा से कहा, वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे, चाहे वह संजू सैमसन हों, सचिन बेबी हों या निधीश। उन्होंने केरल क्रिकेट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मलयाली खिलाड़ियों की बजाय बाहरी राज्यों के प्लेयर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे डोमेस्टिक खिलाड़ियों को नेशनल टीम में जगह बनाने में दिक्कत हो रही है।

उन्होंने आगे कहा, सचिन बेबी पिछले डोमेस्टिक सीजन में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, फिर भी उन्हें दिलीप ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली। KCA इस पर क्यों चुप था? एसोसिएशन केवल अपने हितों के लिए काम कर रहा है।

रणजी में वापसी का मौका दिया 

केरल क्रिकेट ने श्रीसंत जो अपनी सजा पूरी कर चुके थे। उन्हें पूर्व में रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका दिया था। श्रीसंत ने हाल ही में सवाल उठाए थे कि संजू के बाद भारतीय टीम में कौन आया। इस पर जवाब देते हुए, KCA ने महिला क्रिकेटरों सजना सजीवन, मिन्नुमनी और आशा शोभना का नाम बताया था।

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो कोई भी झूठी बयानबाजी कर एसोसिएशन की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.