खनिज टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

Updated on 27-03-2025 02:26 PM

नारायणपुर। जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की बैठक आज कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले में हो रहे अवैध उत्खनन, खनिज परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में खनि अधिकारी द्वारा जिले में हो रही अवैध गतिविधियों और उनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक में रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र, खनिज जांच चौकियों की स्थापना और मुरूम परिवहन जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई, ताकि खनिज संपदा के दुरुपयोग को रोका जा सके। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अवैध उत्खनन पर निगरानी बढ़ाएं, खनिज संपदा के सुव्यवस्थित उपयोग पर ध्यान दें और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमंडलाधिकारी सशिगानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अभयजीत मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोकेश बंसल, जिला खनि अधिकारी दालेश्वर यदुराज, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी, तहसीलदार सौरभ कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.