मुंबई नाव हादसा- नेवी ने जांच के लिए कमेटी बनाई:पुलिस ने नौसेना से पूछा- स्पीडबोट के ट्रायल रन की इजाजत किसने दी

Updated on 20-12-2024 01:37 PM

मुंबई में 18 दिसंबर को हुए नाव हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही पैसेंजर बोट से नेवी की स्पीडबोट टकराई थी, जिसके बाद पैसेंजर बोट डूब गई थी। इसे लेकर अब नेवी भी इंटरनल जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौसेना ने गुरुवार (19 दिसंबर) को जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। हालांकि, इसकी जानकारी आज शुक्रवार को सामने आई।

हादसे के बाद नेवी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि स्पीडबोट इंजन ट्रायल पर थी। कैप्टन बोट पर से कंट्रोल खो बैठा था और पैसेंजर बोट से टकरा गई थी।

नेवी के स्टेटमेंट पर मुंबई पुलिस ने सवाल उठाए हैं। पुलिस ने नेवी से पूछा है कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास नेवी को ट्रायल रन की इजाजत किसने दी। पुलिस ने महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को भी पत्र लिखकर हादसे के बारे में पूरी जानकारी मांगी है।

तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी.... 5 पॉइंट्स में पूरा मामला

18 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे नेवी की स्पीड बोट पैसेंजर बोट से टकराई, जिसके बाद पैसेंजर बोट डूबने लगी। 90 यात्रियों की क्षमता वाली बोट में करीब 107 लोग सवार थे।

नेवी की बोट पर 6 लोग थे, जिनमें से सिर्फ 2 को बचाया जा सका। दोनों बोट पर कुल मिलाकर 113 लोग मौजूद थे। अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।

बोट की टक्कर के बाद 25 मिनट बाद नेवी ने सवार लोगों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। नेवी टक्कर के बाद से लापता हुए 7 साल के बच्चे की तलाश शुक्रवार को भी कर रही है।

कोलाबा पुलिस स्टेशन में नेवी के क्राफ्ट ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया। FIR में लापरवाही से मौत, दूसरों की निजी सुरक्षा या जिंदगी खतरे में डालने, लापरवाही से नाव चलाने की धाराएं शामिल हैं।

हादसे के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

चश्मदीदों के 3 बयान, कहा- नेवी की बोट स्टंट कर रही थी

चश्मदीद ने बताया कि टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी, इसलिए मैंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। नेवी बोट का ड्राइवर शोऑफ कर रहा था। जिगजैग पैटर्न में स्पीडबोट चला रहा था। हमारी बोट में किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

टूरिस्ट बोट के ड्राइवर ने बताया कि हम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंंचे। पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया तक सुरक्षित पहुंचाया। मैंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी।

रेस्क्यू में जुटे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के आरिफ बामने ने कहा- जब हम रेस्क्यू के लिए पहुंचे तो देखा कि लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग रो रहे थे। हमने पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया। मदद के लिए चिल्लाने वालों में तीन से चार विदेशी भी थे। हमने लगभग 20-25 लोगों को बचाया। एक छोटी बच्ची बेहोश थी। उसके फेफड़ों में पानी घुस चुका था। हमने उसके चेस्ट पर प्रेशर डाला, जिसके बाद उसने फिर से सांस लेना शुरू किया।

नौसेना ने 11 बोट, 4 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया

रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मृतकों के परिवार को PM ₹2 लाख और CM ₹5 लाख देंगे

PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। वहीं, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने ने भी घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.