नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की बात दोहराई:कहा- युवाओं को बहुत मेहनत करनी होगी, देश में 80 करोड़ लोग गरीब

Updated on 16-12-2024 04:21 PM

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने एक बार फिर हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात दोहराई। उन्होंने कहा- युवाओं को यह समझना होगा कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और भारत को नंबर एक बनाने की दिशा में काम करना होगा।

उन्होंने कहा, 'हमें अपनी आकांक्षाएं ऊंची रखनी होंगी, क्योंकि 800 मिलियन (80 करोड़) भारतीयों को मुफ्त राशन मिलता है। इसका मतलब है कि 800 मिलियन भारतीय गरीबी में हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करने की स्थिति में नहीं हैं तो कौन कड़ी मेहनत करेगा।'

मूर्ति ने कहा, 'इंफोसिस में मैंने कहा था कि हम सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के पास जाएंगे और अपनी तुलना सर्वश्रेष्ठ वैश्विक कंपनियों से करेंगे। एक बार जब हम अपनी तुलना सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल कंपनियों से करेंगे तो मैं आपको बता सकता हूं कि हम भारतीयों के पास करने के लिए बहुत कुछ है।'

उन्होंने कहा कि एक समय वे वामपंथी थे, जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) वास्तविकता बन चुके थे। मूर्ति रविवार को कोलकाता पहुंचे थे। वे इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

हम सभी नेहरू और समाजवाद के मुरीद थे

आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका से बात करते हुए मूर्ति ने कहा- मेरे पिता उस समय देश में हो रही असाधारण प्रगति के बारे में बात करते थे। हम लोग नेहरू और समाजवाद के मुरीद थे।

उन्होंने कहा कि मुझे 70 के दशक की शुरुआत में पेरिस में काम करने का मौका मिला था, लेकिन मैं कंफ्यूज था। पश्चिमी देश बात करते थे कि भारत कितना गंदा और भ्रष्ट है। मेरे देश में गरीबी थी और सड़कों पर गड्ढे थे।

मूर्ति ने कहा कि पश्चिमी देशों में हर कोई काफी समृद्ध था। ट्रेनें समय पर चलती थीं। मुझे लगा था कि ये गलत नहीं हो सकता। मैंने फ्रांसीसी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता से मुलाकात की और उन्होंने मेरे सभी सवालों के जवाब दिए, लेकिन मुझे संतुष्टि नहीं मिली।

आंत्रप्रेन्योर राष्ट्र का निर्माण करते हैं

मूर्ति ने कहा- मुझे एहसास हुआ कि एक देश गरीबी से तभी लड़ सकता है, जब वह रोजगार पैदा करे, जिससे खर्च करने लायक आय हो। आंत्रप्रेन्योरशिप में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। मुझे ये भी एहसास हुआ कि आंत्रप्रेन्योर राष्ट्र का निर्माण करते हैं, क्योंकि वे रोजगार पैदा करते हैं। वे अपने निवेशकों के लिए संपत्ति बनाते हैं और टैक्स भरते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई देश पूंजीवाद को अपनाता है तो वह अच्छी सड़कें, अच्छी रेलगाड़ियां और अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार करेगा। भारत जैसे गरीब देश में जहां पूंजीवाद ने जड़ें नहीं जमाई थीं। मुझे एहसास हुआ कि मुझे वापस आना है और आंत्रप्रेन्योरशिप में प्रयोग करना है।

दुखी और गरीब बने रहना आसान- नारायण मूर्ति

मूर्ति ने कहा कि मनुष्य सोच सकता है और अभिव्यक्त कर सकता है। भगवान ने हमें सोचने की क्षमता दी है और यह हमें अपने से कम भाग्यशाली लोगों के बारे में सोचने का हक देता है। ये तय करना है कि बाकी दुनिया भारत का सम्मान करे।

उन्होंने कहा कि यहां किसी ने मुझे बताया कि चीनी कर्मचारी किसी भारतीय से 3.5 गुना ज्यादा प्रोडक्टिव हैं। हमारे लिए बकवास लिखना, दुखी, गंदे और गरीब बने रहना और दुनिया से अलग-थलग रहना बहुत आसान है।

पिछले साल भी 70 घंटे काम की सलाह दी थी 

पिछले साल 2023 में नारायण मूर्ति ने देश के युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया कई अलग-अलग धड़ों में बंट गया था। मूर्ति के इस बयान के बाद उनकी जितनी आलोचना हुई थी, उतना साथ भी मिला था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोगों की हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.