गूगल पर सर्च किया नंबर, खाते से 1 लाख पार:डॉ दिनेश मिश्रा से अपॉइंटमेंट बुक करने ठग ने भेजा लिंक,क्लिक करते ही रकम गायब

Updated on 20-12-2022 06:25 PM

रायपुर के एक शख्स के साथ डिजिटल ठगी हो गई। जिसे ठगों ने अपना शिकार बनाया वो सरकारी कर्मचारी है। फोन पर ठगों ने ऐसी बातें कहीं कि ये कर्मचारी भी झांसे में आ गया। 10 रुपए के जाल में फंसाकर ठग ने इनके खाते से पूरे 1 लाख रुपए पार कर दिए। अब इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। अनजान कॉलर के खिलाफ 420 धारा के तहत FIR दर्ज की गई है।

रायपुर के पंडरीतराई में रहने वाले खोमेश्वर राम देवांगन बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में साल 2019 से संकुल समन्वयक के पद पर काम कर रहे हैं। इन्हें आंखों का चेकअप करवाना था। अपने मोबाइल फोन से रायपुर के मशहूर आई एक्सपर्ट डॉ दिनेश मिश्रा की क्लीनिक का नंबर ढूंढ रहे थे। एक नंबर मिला उस पर कॉल किया मगर कॉल कनेक्ट नहीं हुई।

ऐसे लिया झांसे में
खोमेश्वर ने बताया है कि इसके बाद उन्हें 8815499881 मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले से खोमेश्वर ने पूछा कि क्या आप डॉ दिनेश मिश्रा के अस्पताल से बोल रहे हैं , तो कॉलर ने हां में जवाब दिया। फिर खोमेश्वर ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट देने को कहा, कॉलर ने कहा कि इसके लिए वाट्सअप पर बुकिंग एप की लिंक भेज रहा हूं उसपर 10 रू का पेमेंट करके समय फिक्स किया जाएगा।

मेश्वर को ठग ने अनजान लिंक भेज दी, लिंक पर खोमेश्वर ने 10 रुपए पेमेंट करने का प्रयास किया मगर पेमेंट नहीं हो पाया। कॉलर ने कहा कि शाम को अस्पताल आकर 10 रुपए जमा कर दें, और फोन डिस्कनेक्ट हो गया। इसके बाद इनके खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। SBI भाटापारा में इनका अकाउंट था। ठग ने दरअसल लिंक भेजकर इनकी बैंकिंग डिटेल्स को हासिल कर लिया था।

SBI कर्मी बनकर हो चुकी है ठगी
पिछले महीने रायपुर के वैभव वर्मा को SBI कर्मी बनकर अनजान कॉलर ने ठग लिया। स्टूडेंट ने बताया कि- मेरे मोबाइल नम्बर पर एक ठग ने कॉल किया। इसने खुद को SBI लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया। मैंने मान लिया। ठग ने कहा कि आपने इंश्योरेंस स्कीम ले रखी है। आपकी यूजर आईडी, पासवर्ड गलत है। ठग ने उसके फोन पर एक OTP भेजा। इस OTP को भी स्टूडेंट ने बता दिया। इसके बाद इनके SBI खाते से 1,79,000 रुपए कट गए। इसे ठग ने अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया।

सांसद को भी ठग कर चुके हैं परेशान
रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने बताया था- मुझे 7-8 नंबरों से कॉल आ रहे थे। फालतू की बातें कर रहा था कॉल करने वाला, ठीक वैसे ही जैसे फ्रॉड कॉल या ब्लैकमेल करने का प्रयास हो। साइबर टीम को हमने ये सभी नंबर्स की जानकारी देकर इस मामले में जांच करने और आरोपियों को पकड़ने की शिकायत की है। टीम नंबर्स के लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। इसमें प्रदेश से बाहर के गिरोह का हाथ है। हालांकि इस केस में आरोपी पकड़े नहीं गए।

ऐसे बचें डिजिटल फ्रॉड से

  • अनजान व्यक्ति आपको कॉल मैसेज कर लुभावना ऑफर देता है, किसी सर्विस के ब्लॉक होने का भय दिखाता है, ऑनलाइन खरीदारी या व्यक्तिगत जानकारी देकर आप को विश्वास में लेता है और इस तरीके से लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • किसी भी सूरत में अनजान कॉलर से अपने फोन पर बैंक से जुड़ी निजी जानकारी आधार का नंबर या पैन कार्ड की जानकारी, एटीएम का ओटीपी कतई साझा ना करें।
  • बीमा, फाइनेंस, किश्त, लोन, केवाईसी अपडेट, सिम ब्लॉक होना, लॉटरी लगी है, कौन बनेगा करोड़पति, लकी ड्रॉ जैसे फोन कॉल या मैसेज के झांसे में बिल्कुल ना आए
  • लोन ऐप के झांसे में भी ना आए क्योंकि ऐसे में जानकारी हासिल हो जाने के बाद ऐप के संचालक लोगों को ब्लैकमेल करते पाए गए हैं।
  • अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप्लिकेशन जैसे क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क टीम व्यूवर को इन्स्टॉल ना करें। इससे फोन या कंप्यूटर हैक हो सकता है।
  • अनजान नंबर से आए लिंक को कभी क्लिक ना करें, रजिस्ट्रेशन अथवा अकाउंट टेस्ट करने के नाम से 10 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दीजिए इस तरह की बातें ठग करते हैं।
  • अनजान नंबर की वीडियो कॉल ना उठाएं, फोन उठाते ही आप ब्लैकमेलिंग के शिकार हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।
  • OLX जैसी वेबसाइट पर आर्मी मैन, सीआरपीएफ, बीएसएफ फोर्स से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताकर लोग सामान बेचने की बात कहकर ठगी करते हैं।
  • QR कोड स्कैन भेजकर रुपए देने की बात कही जाती है, जबकि इससे पेमेंट आपके खाते से कटकर कोड वाले खाते में चली जाएगी।
  • गूगल पर कस्टमर केयर पर नंबर सर्च करते वक्त सावधानी बरतें, कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर ही जाएं। +92, 440-846922-920 या 940 जैसे नंबर से कॉल आने पर रिसीव न करें ये ठग गैंग के नंबर्स हैं।

ठगी का शिकार होने पर क्या करें
अगर आपको लगे कि आपके साथ कोई डिजिटल फ्रॉड हुआ है तो इसकी फौरन शिकायत करें। साइबर अपराध या ठगी के शिकार होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या रायपुर पुलिस की साइबर सेल को 0771 4247109 जानकारी दी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.