गुरूर नगर पंचायत में राजनीति तेज:अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान में हो रही देरी को लेकर नाराजगी; पार्षदों ने दी चेतावनी

Updated on 23-12-2022 05:41 PM

बालोद जिले की गुरूर नगर पंचायत की कांग्रेस अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराने में हो रही देरी से पार्षद भड़के हुए हैं। गुरुवार को गुरूर नगर पंचायत के पार्षदों ने कलेक्टर से मुलाकात की और 3 दिनों के अंदर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराने की मांग की है।

पार्षदों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पर लगी रोक हटे हुए 15 दिन से भी अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन मतदान कराने पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पार्षद काफी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी के पार्षद खिलानंद साहू ने कहा कि यहां पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हो रही है। हम लगातार कलेक्टर महोदय से मांग कर रहे हैं कि जल्द ही मतदान की तारीख तय करें, लेकिन अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। पार्षदों ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तिथि निर्धारित नहीं की जाती है, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर जिला कार्यालय के सामने बैठ जाएंगे।

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर को हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दी है, ताकि उसके आधार पर जल्द से जल्द मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाए। इस दौरान पार्षद खिलानंद साहू, सोनू लोहिले, मुकेश साहू समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।

गुरूर नगर पंचायत अध्यक्ष की याचिका हाईकोर्ट ने कर दी थी खारिज

3 दिसंबर को गुरूर नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू को तगड़ा झटका देते हुए हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में गुरूर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लगी रोक को हटा दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर को अब नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बैठक की तिथि तय करना है। लेकिन तारीख तय करने में हो रही देरी से पार्षद नाराज हैं।

ये है पूरा मामला

गुरूर नगर पंचायत के एक तिहाई से ज्यादा पार्षदों ने 9 फरवरी 2022 को कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बैठक बुलाने की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर ने जांच समिति बनाई और लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को सही बताया था। इसके बाद कलेक्टर ने 25 फरवरी 2022 को अविश्वास प्रस्ताव के लिए आदेश पारित कर दिया था।

कलेक्टर ने पार्षदों की बैठक के लिए 11 मार्च 2022 की तिथि तय की थी, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ने इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस पर रोक की मांग की थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कलेक्टर द्वारा जारी अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के फैसले को लेकर विरोधी पार्षदों ने याचिका दायर की। इनका केस वकील प्रतीक शर्मा लड़ रहे थे। उन्होंने नगरपालिक अधिनियम में दिए गए प्रावधान का हवाला देते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू की याचिका खारिज करने योग्य है।

नए सिरे से शुरू होगी प्रक्रिया

मामले की सुनवाई जस्टिस पी. सैम कोशी की सिंगल बेंच में हुई थी। हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर को अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू की रिट याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर लगाई गई रोक के आदेश को भी रद्द कर दिया था।

अध्यक्ष बनाने में असफल रही थी भाजपा

शुरुआत से ही गुरूर नगर पंचायत में राजनीति हावी रही। तथाकथित नेताओं का नेतृत्व भी कमजोर रहा। यहां तक भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक होने के बाद भी वहां पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी टिकेश्वरी साहू ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया था। अब जब 3 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर लगा स्टे हट गया, तो अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी-कांग्रेस को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। नए सिरे से अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। पार्षदों के सम्मेलन में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.