शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ, हजारों श्रमिक होंगे लाभान्वित

Updated on 31-03-2025 08:43 AM

एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज से शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ सब्जी मंडी के पास इस योजना का उद्घाटन फीता काटकर किया। 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि के व्दारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मंच को संबोधन करते हुए श्रम अधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत सभी संगठित और असंगठित पंजीकृत श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन भरपेट खाने को मिलेगा। जिसका संचालक मेसर्स आर.के.एसोसिएट्स एंड हॉटिलियर्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा किया जाएगा । इस योजना के तहत जिले के लगभग 60 हजार संगठित और असंगठित श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 22 हजार पंजीकृत श्रमिक केवल मनेंद्रगढ़ में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें बच्चे के जन्म के बाद 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत श्रमिक परिवारों की पहली दो बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को अलग-अलग कक्षावार शैक्षणिक स्तर के आधार पर 1000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है। इस योजना के माध्यम से पंजीकृत और अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। इस अनूठी पहल से मनेंद्रगढ़ सहित पूरे जिले के श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके पोषण व आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इसके साथ जिन श्रमिकों के पास श्रम कार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड भी यही से बनेगा और विभिन्न योजनाओं की जानकारियों को भी यही से लोगों को बताया जाएगा। वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने कहा कि यह योजना श्रमिक वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि कम आय में जीवनयापन करने वाले श्रमिकों को अब मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा, जिससे उनके दैनिक जीवन में आर्थिक राहत आएगी। 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी भी इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों को दी जाएगी, ताकि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। श्रम अन्न सहायता योजना का उद्देश्य श्रमिकों को भोजन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके साथ ही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा ने श्रम अन्न सहायता योजना के शुभारंभ पर कहा कि यह योजना एमसीबी जिले के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें मात्र 5 रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है, और इस योजना से हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही श्रम कार्ड पंजीकरण और अन्य योजनाओं की जानकारी भी इसी केंद्र से दी जाएगी, जिससे श्रमिक अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। वही नेता प्रतिपक्ष संजू यादव ने श्रम अन्न सहायता योजना के शुभारंभ पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, वे वास्तव में सराहनीय हैं। श्रमिक समाज हमारे विकास का मजबूत आधार हैं, और सरकार की यह पहल उन्हें आर्थिक व सामाजिक संबल प्रदान करेगी। मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना श्रमिकों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न केवल श्रमिकों के भोजन की चिंता कर रही है, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। 

इसके साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने श्रम अन्न सहायता योजना के शुभारंभ पर कहा कि यह योजना श्रमिकों के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम है। उन्होंने कहा कि मेहनतकश श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ हैं, मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना एक ऐसी पहल है, जिससे श्रमिकों को न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस कार्यक्रम मे सपन महतो, माया सोनकर, जमील शाह, इमरान खान, पप्पू हुसैन, क्रार्तिक रवि जैन, हसीना बेगम कुरैशी, उर्मिला जायसवाल, नीलू जायसवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, दयाशंकर यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, किरन कुजूर, शांत जायसवाल, अनिल कुमार प्रजापति, अजय जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा, सुशीला सिंह, स्वप्निल सिंह के साथ एसडीएम लिंगराज सिदार, सीएमओ मुक्ता चौहान, जनपद सीईओ वैशाली सिंह, संजय सिंह के साथ श्रम विभाग से मनीष कुमार साहू, कर्मलाल पटेल, रमेश चौधरी, राजकुमार मार्य, संजय लकड़ा और नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ के स्वच्छता दीदियां सहित संगठित असंगठित श्रमिकों के साथ अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।                



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.