नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी का ये है मुहूर्त, अल्लू अर्जुन से लेकर अमिताभ और आमिर खान तक होंगे शामिल
Updated on
04-12-2024 04:47 PM
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी आज बुधवार रात होने वाली है और इसके मुहूर्त को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
ईटाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक, पता चला है कि शादी आज (4 दिसंबर) रात 8:15 बजे होने वाली है और पूरे दिन रस्में निभाई जाएंगी। शोभिता अपनी शादी में कांजीवरम की सिल्क साड़ी पहनेंगी। यह जानकारी करीबी सूत्र ने दी है। बताया गया है कि शोभिता सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनेंगी और नागा धोती कुर्ता पहनेंगे।
जहां फिल्मों की हुई शूटिंग वहां नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी
जैसा कि बताया गया है कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की ये भव्य शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। नागा चैतन्य के दिवंगत दादा और महान एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर ने इस स्टूडियो की स्थापना की थी। बंजारा हिल्स स्थित स्टूडियो 22 एकड़ में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में कई सफल फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस प्रतिष्ठित स्टूडियो में शादी करने का फैसला अपने परिवार की विरासत के सम्मान की तरह है।
'राता स्थापना' और 'मंगलास्नानम' की रस्मों से हुई शुरुआत
वहीं शादी से पहले शोभिता ने कई रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी से पहले के समारोह की शुरुआत 'राता स्थापना' और 'मंगलास्नानम' की रस्मों से हुई। राता समारोह के दौरान, शोभिता ने अपनी मां और दादी की जूलरी पहनी। इसके बाद, मंगलास्नानम में हल्दी का लेप लगाया गया जो हल्दी समारोह की तरह है।
लाल रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं शोभिता
शोभिता ने 'पेली कुथुरु' समारोह की भी झलकियां शेयर की थीं जिनमें वह लाल रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह समारोह तेलुगु संस्कृति में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुल्हन के विवाहित जीवन में प्रवेश का प्रतीक माना जाता है और इसमें परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लिया जाता है।
असली सोने की जरी से सजी एक खूबसूरत कांजीवरम सिल्क पहनेंगी शोभिता
वहीं बताया गया है तकि अपनी शादी की तैयारियों के दौरान, नागा चैतन्य अपने दादा की विरासत का सम्मान करते हुए पारंपरिक पंचा पहनेंगे। वहीं दुल्हन बनने जा रहीं शोभिता को असली सोने की जरी से सजी एक खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनाई जाएगी और खूबसूरत जूलरी से उन्हें सजाया जाएगा।
अल्लू अर्जुन पूरे परिवार के साथ शादी में पहुंचेंगे
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी में अल्लू अर्जुन और उनका पूरा परिवार शामिल होने जा रहा है। 'पुष्पा' स्टार के साथ ही नागा और शोभिता की हाई-प्रोफाइल शादी में इंडस्ट्री की अन्य मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी।
अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफ्केशनिस्ट आमिर खान भी
बता दें कि सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन के अलावा जिन सिलेब्रिटीज के नाम की चर्चा है उनमें महेश बाबू, प्रभास, एसएस राजामौली, दग्गुबाती परिवार, नयनतारा और फिल्म उद्योग की कई अन्य सितारों के नाम शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफ्केशनिस्ट आमिर खान भी शामिल हो सकते हैं।
करीब 8 घंटे तक चलेगी शादी की रस्में
नागा और शोभिता पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसकी रस्में 8 घंटे से भी ज्यादा चलेंगी। शादी तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार होगी। दोनों के शादी कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्ड में उनके परिवार के सदस्यों के नाम और तारीख भी दी गई हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…