अमिताभ बच्चन ने इस कारण 1 रुपये में की थी 'मोहब्बतें', कभी नहीं भूल पाए यश चोपड़ा का वो एहसान
Updated on
04-12-2024 04:48 PM
यश चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे स्टार्स थे। पर क्या आप सोच सकते हैं कि अमिताभ ने 'मोहब्बतें' मात्र 1 रुपये में की थी? शायद यकीन न हो, पर यह सच है और इसका खुलासा फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है। उन्होंने करियर की शुरुआत में यशराज फिल्म्स के साथ काम किया था, और बताया कि तब इंडस्ट्री में किस कदर पारिवारिक माहौल था। पर आज सबकुछ बदल चुका है।
'रेडियो मिर्ची' को दिए गए इंटरव्यू में जब Nikkhil Advani से पूछा गया कि आज के दौर में और पुराने समय में वह क्या फर्क देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले लोगों में सादगी थी। फिल्में रिश्तों की बुनियाद और उनकी ताकत के बल पर बनाई जाती थीं।
निखिल ने सुनाया अमिताभ और यश चोपड़ा का किस्सा
निखिल आडवाणी ने फिर अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए स्थिति समझाने की कोशिश की। वह बोले, 'जब यश चोपड़ा 'सिलसिला' बना रहे थे, तो उन्होंने अमित जी से पूछा कि तुम्हें कितनी फीस चाहिए? तो अमित जी ने कहा कि मुझे एक घर खरीदना है, इसलिए मुझे अच्छी रकम देना। तो यश जी मान गए।'
एक रुपये में की थी 'मोहब्बतें'
निखिल आडवाणी ने आगे बताया, ''मोहब्बतें' के दौरान जब यश जी ने अमित जी से पूछा कि उन्हें कितने पैसे चाहिए, तो अमित जी ने कहा कि आपने तब मुझे वो रकम दी थी, जितनी मैंने मांगी थी। इस बार मैं 1 रुपये में फिल्म करूंगा। उन्होंने वाकई वो फिल्म एक रुपये में की थी।'
'पहले इंडस्ट्री एक परिवार थी, और अब...'
निखिल आडवाणी फिर बोले, 'उन दिनों फिल्में रिश्तों की ताकत के आधार पर बनाई जाती थीं। आजकल काफी गणना की जाती है, खूब कैल्कुलेशन के बाद फिल्में बनाते हैं। पहले इंडस्ट्री एक परिवार थी। पैम आंटी (पामेला चोपड़ा) हमारे लिए खाना बनाती थीं। वह सबसे पूछती थीं कि क्या किसी को कोई एलर्जी तो नहीं। वो मेन्यू तैयार करती थीं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी इसी तरह बनाई गई थी।'
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…