HSRP फिटमेंट तेज़ करने परिवहन विभाग की बैठक, 3 महीने में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Updated on 04-05-2025 08:21 PM
रायपुर राज्य में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को लेकर जनता को हो रही समस्याओं के समाधान और प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए परिवहन विभाग ने हाई लेवल बैठक की। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता परिवहन सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने की। बैठक में सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों और एचएसआरपी के लिए अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में जानकारी दी गई कि 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत 50 लाख से अधिक वाहन राज्य में हैं, जिनके लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी है। अब तक लगभग 3 लाख ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। काम में तेजी लाने के लिए जिलावार फिटमेंट कैंप टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जिलों में बनाई गई टीमें:
    रायपुर – 5 टीम, दुर्ग – 8 टीम, बिलासपुर – 6 टीम, रायगढ़ – 6 टीम
    कोरबा – 5 टीम, धमतरी, महासमुंद – 4-4 टीम, अन्य जिलों में 1 से 3 टीम
    दूरस्थ जिलों में HSRP फिटमेंट अगले दिन तक, अन्य जिलों में उसी दिन करने के निर्देश

प्रत्येक जिले में कैम्प/मोबाइल टीमें बनाई जाएंगी, जो विभिन्न स्थानों पर जाकर ऑर्डर लेंगी और आवश्यकता अनुसार नंबर अपडेट करेंगी। वहीं, कंपनियों को निर्देश दिए गए कि वे वाहनों की संख्या के अनुसार मशीनें बढ़ाएं ताकि वेटिंग पीरियड 15 दिन से ज्यादा न हो।

तीन महीने में लक्ष्य:
बैठक में तय किया गया कि अगले 3 महीनों में HSRP फिटमेंट का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति, उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि HSRP की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बनाने की दिशा में अब हर स्तर पर कड़ाई और समन्वय के साथ काम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.