रेखा की जिंदगी में कौन है वो 'मिस्ट्री मैन'? अर्चना पूरन सिंह ने पूछा सवाल तो जवाब सुन रह गई थीं हैरान
Updated on
07-12-2024 01:28 PM
एक्ट्रेस रेखा हाल ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर पहुंचीं और अपनी जिंदगी-करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इस एपिसोड को हाल ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। अर्चना पूरन सिंह ने शो के शूट से रेखा संग कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। साथ ही उनसे पहली मुलाकात और रेखा के 'मिस्ट्री मैन' के बारे में भी खुलासा किया।
Archana Puran Singh ने रेखा के साथ साल 1989 में आई फिल्म 'लड़ाई' में काम किया था, और अब 35 साल बाद दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साथ नजर आईं। अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर रेखा हमेशा ही किस मिस्ट्री मैन के बारे में बात करती थीं। इस बारे में उन्होंने एक बार रेखा से पूछा भी था।
अर्चना ने सुनाया रेखा संग काम का किस्सा
अर्चना ने लिखा, 'जब मैंने रेखाजी की 'सावन भादों' देखी, तो मैं एक छोटे शहर में रहने वाली एक बच्ची था, जिसकी शायद ही कभी मुंबई जाने की उम्मीद थी... और कभी रेखाजी से व्यक्तिगत रूप से मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं थी। और फिर वर्षों बाद मैंने उनके साथ 'लड़ाई' में काम किया।'
'मेकअप रूम में बुलाया, नकली पलकें लगाना सिखाया'
अर्चना ने आगे लिखा, 'रेखाजी ने सेट पर मुझे अपने मेकअप रूम में बुलाया। उन्होंने मुझे मेकअप और नकली पलकें लगाना सिखाया। नकली पलकों यानी फेक आइलेशेज का बॉलीवुड में ट्रेंड शुरू करने का क्रेडिट उन्हें ही दिया जाता है।'
रेखा ने अर्चना को बताया था कौन है उनका 'मिस्ट्री मैन'
अर्चना ने फिर लिखा है, 'उस वक्त मैं और रेखाजी फिल्म सिटी के लॉन में काफी बातें किया करते थे। मुझे आज भी याद है कि मैंने रेखाजी से पूछा था कि वो हमेशा किस शख्स के बारे में बात किया करती थीं। इस पर रेखा ने मुझसे कहा था कि क्या तुम उस शख्स के बारे में नहीं जानती हो? (रेखा का इशारा अमिताभ बच्चन से था)..रेखाजी कमाल की हैं। वह लिविंग लेजेंड हैं। उनके बारे में जानना बहुत ही खुशनसीबी की बात है। छोटे शहरों के छोटे बच्चों के भी सपने पूरे होते हैं।'
क्या अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?
मालूम हो कि रेखा का अमिताभ बच्चन के साथ रिलेशनशिप रहा था। बेशक अमिताभ इसे पब्लिकली स्वीकारने से बचते रहे, पर रेखा खुलेआम कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें अमिताभ से प्यार था। कई बार रियलिटी शोज में भी वह इस बारे में हिंट दे चुकी हैं। रेखा एक बार नीतू कपूर और ऋषि कपूर की मांग में सिंदूर लगाकर पहुंच गई थीं। वह आज भी हमेशा मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं। इसे देखकर अकसर ही पूछा जाता है कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। बहुत से लोग इसे अमिताभ बच्चन से जोड़कर देखते हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…