पाकिस्तान में महिलाएं भी ले रहीं तलाक:एक दशक में तलाक 58% बढ़े

Updated on 20-09-2022 06:27 PM

पाकिस्तान में तलाक को सामाजिक तौर पर गलत माना जाता है, लेकिन अब पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा तलाक मांग रही हैं। इसके पीछे कारण यह है कि समाज में महिलाएं अधिक सशक्त हो रही हैं। वे वैवाहिक संबंध के बाद अपना अपमान बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।

पति का दुर्व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य आदि भी तलाक का कारण हैं। गैलप और गिलानी द्वारा किए गए 2019 के एक सर्वे में पाकिस्तान के लोगों ने माना कि एक दशक के दौरान 58% तलाक के मामले बढ़ गए हैं। सर्वे में पाया गया कि 5 में से 2 का मानना था कि तलाक के अधिकांश मामलों के लिए ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। हालांकि, पाकिस्तान में तलाक की मॉनीटरिंग करने के लिए कोई कानूनी मान्यता प्राप्त संवैधानिक एजेंसी नहीं है।

पाकिस्तान में महिलाएं शरिया के तहत शादी तोड़ सकती हैं
तलाक संबंधी नियम शरिया या इस्लामी कानून द्वारा तय किए जाते हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान में महिलाएं अपने तलाक की अर्जी नहीं लगा सकतीं, लेकिन पति के बिना सहमति के शरिया के तहत शादी तोड़ सकती हैं। इसे खुला कहा जाता है। इसमें पारिवारिक न्यायालय द्वारा मध्यस्थता की जाती है। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेंटर की वकील अतिका हसन रजा का मानना है कि महिलाएं अब ‘खुला’ के तहत तलाक की मांग कर रही हैं।

‘खुला’ के मामले बढ़े, तो फैमिली कोर्ट बढ़ाए जा रहे हैं
रजा ने कहा कि पाकिस्तान में अब और भी फैमिली कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जो फैमिली लॉ, ‘खुला’ आदि की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में फैमिली लॉ के न्यायाधीशों की संख्या में भी बढ़ाई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.