ग्रेजुएशन में जो सब्जेक्ट नहीं पढ़ा पीजी में उसे भी पढ़ पाएंगे, बस देनी होगी एंट्रेंस एग्जाम

Updated on 21-12-2024 12:18 PM

भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अगले साल से चार वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम के साथ एक साल का पीजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को पीजी के लिए कुछ खास सुविधाएं दी गई हैं।अब विद्यार्थी अपनी पसंद के विषय पर पीजी में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थी अब पीजी में आसानी से एक से दूसरे संकाय में जा सकेंगे। खास बात यह है कि ऐसे विषय जो विद्यार्थियों ने स्नातक में नहीं भी पढ़े हैं, उनमें भी पीजी कर सकेंगे।

पीजी में प्रवेश के लिए टेस्ट क्लियर करना होगा

नए विषय के लिए विद्यार्थी को पीजी में प्रवेश के लिए टेस्ट को क्लियर करना होगा। यूजीसी ने नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी गई है। यह नई व्यवस्था मध्य प्रदेश में अगले शिक्षा सत्र से लागू की जाएगी।

अनिवार्य नहीं रहेगा मेजर विषय

अधिकारियों का कहना है कि नए पीजी करिकुलम फ्रेमवर्क में विद्यार्थियों को एक संकाय से दूसरे संकाय के विषय को बदलने की सुविधा दी गई है। विद्यार्थियों ने यूजी में मेजर या माइनर जो भी विषय पढ़े होंगे, उनमें से किसी भी संकाय के विषय को लेकर विद्यार्थी पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकता है। अभी तक पीजी के लिए मेजर विषय का होना जरूरी था।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अगर किसी विद्यार्थी ने यूजी में इकोनामिक्स आनर्स के साथ पालिटिकल साइंस, हिस्ट्री जैसे मेजर सब्जेक्ट लिए हैं और दूसरे माइनर विषय चुने हैं, तो इनमें से किसी भी विषय में वह मास्टर की डिग्री ले सकेंगे। इस तरह से उसके बाद बहुत सारे विषयों में पीजी कोर्स करने के विकल्प होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भोपाल स्थित श्री…
 18 August 2026
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसाइटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए। श्री सुब्रमण्यम…
 18 August 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर ठगी के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध तकनीकी संसाधनों, साइबर विशेषज्ञता एवं अंतरराज्यीय समन्वय के साथ लगातार प्रभावी…
 18 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फेक न्यूज़ के जमाने में हम नेक न्यूज़ वाले बने। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना…
 18 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और जीवनदायिनी माँ नर्मदा के…
 18 August 2026
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवा, विकसित भारत की आधारशिला है। उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बनाना समय की मांग है। युवाओं को समसामयिक परिस्थितियों के अनुरूप सजग…
 18 August 2026
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
 18 August 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
 18 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
Advt.