Home
(current)
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
व्यापार
Editorial
हमारे बारे में
श्रीनगर में डल झील पर आधा इंच बर्फ की परत:बद्रीनाथ में झरना जमा
Update On
23-December-2024 13:58:21
उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात 50 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 8° था। 22 दिसंबर को…
यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर
Update On
23-December-2024 13:57:21
UP के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के यह ऑपरेशन किया। सभी आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ( KZF) के सदस्य थे। इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया…
बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, 11 करोड़ वसूले:TRAI अधिकारी बनकर कॉल की
Update On
23-December-2024 13:55:50
बेंगलुरु के हेब्बल में 39 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए। ठगों ने उन्हें डरा-धमकाकर 11.8 करोड़ रुपये वसूल लिए। बाद में शक होने पर इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला एक महीने पुराना है। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक शख्स ने 25 नवंबर…
शिवेसना यूबीटी नेता संजय राउत के बंगले की रेकी:कर्मचारी बोले- बाइक सवार दो युवकों ने बंगले के फोटो खीचें
Update On
21-December-2024 12:53:20
महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव) के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत के बंगले की रेकी किए जाने का दावा किया गया है। बंगले पर तैनात कर्मचारियों ने शुक्रवार को भांडुप पुलिस थाने में शिकायत की।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे संजय के बंगले (मैत्री) पर बाइक सवार दो…
AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस:अतुल की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, पोते की कस्टडी मांगी
Update On
21-December-2024 12:52:13
एआई इंजीनियर अतुम सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट में हेबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका लगाई है।इसमें दावा किया गया है कि बेटे सुभाष की पत्नी निकिता और ससुराल पक्ष के गिरफ्तार लोग…
मणिपुर हिंसा के 600 दिन:सेना की सख्ती से पहली बार एक महीने से शांति
Update On
21-December-2024 12:50:52
मणिपुर में जातीय हिंसा के 600 दिन रविवार को पूरे हो जाएंगे। इन 600 दिनों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लगातार एक महीने से राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। छिटपुट प्रदर्शन के लिए भी मैतेई-कुकी समुदायों की महिलाएं सड़कों पर नहीं उतरी हैं। सरकारी दफ्तर…
MP के देवास में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत:नीचे डेयरी में भड़की आग
Update On
21-December-2024 12:49:14
देवास में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीचे डेयरी में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे…
धक्का-मुक्की केस- महिला आयोग की राहुल पर कार्रवाई की मांग
Update On
21-December-2024 12:47:49
संसद परिसर धक्का-मुक्की केस में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति से नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने शुक्रवार को नागालैंड की सांसद फांगनोन कोन्यक के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार पर…
थरूर बोले- केंद्रीय मंत्री के घर सोरोस से मिला था:हरदीप पुरी का जवाब- मैं तब राजदूत था, थरूर मंत्री थे, गेस्ट लिस्ट उन्होंने ही दी थी
Update On
21-December-2024 12:46:35
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जॉर्ज सोरोस मामले को लेकर शशि थरूर को जवाब दिया है। थरूर ने 15 दिसंबर को कहा था कि मैं सोरोस हरदीप पुरी के अमेरिका के घर में मिला था।इसका जवाब देते हुए हरदीप पुरी ने शुक्रवार को कहा- मैं उस वक्त राजदूत था। शशि…
संभल सांसद बर्क पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ जुर्माना:कनेक्शन काटा; जुमे की नमाज के बाद मंदिर का सर्वे करेगा ASI
Update On
20-December-2024 13:42:16
यूपी सरकार संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से 1.91 करोड़ रुपए वसूलेगी। बिजली विभाग ने 19 दिसंबर (गुरुवार) को बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की FIR दर्ज की थी। घर का कनेक्शन भी काट दिया था। शाम को उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना लगाया।बिजली विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता ने…
सुप्रीम कोर्ट बोला- डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करो
Update On
20-December-2024 13:38:39
हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। यहां पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल (AG) गुरमिंदर सिंह ने अदालत को डल्लेवाल के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट रिपोर्ट सौंपी।इस दौरान सुप्रीम…
मुंबई नाव हादसा- नेवी ने जांच के लिए कमेटी बनाई:पुलिस ने नौसेना से पूछा- स्पीडबोट के ट्रायल रन की इजाजत किसने दी
Update On
20-December-2024 13:37:02
मुंबई में 18 दिसंबर को हुए नाव हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही पैसेंजर बोट से नेवी की स्पीडबोट टकराई थी, जिसके बाद पैसेंजर बोट डूब गई थी। इसे लेकर अब नेवी भी इंटरनल जांच कर रही है।रिपोर्ट्स…
भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को 1984 लिखा बैग दिया:इस पर खून के धब्बों की तस्वीर
Update On
20-December-2024 13:33:51
ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग दिया है। इस बैग पर 1984 और खून के छीटों की तस्वीर बनी है। इस बैग पर बने 1984 और खून के छीटों को सिख दंगों से जोड़ा गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने…
भागवत बोले- हर दिन मंदिर-मस्जिद विवाद उठाया जा रहा:ये सही नहीं; कुछ लोग सोचते हैं ऐसा करके हिंदुओं के नेता बन जाएंगे
Update On
20-December-2024 13:32:26
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता जताई। भागवत ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि वे ऐसे मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बन जाएंगे। इसे स्वीकार नहीं किया…
हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन:शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल गए
Update On
20-December-2024 13:26:16
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे…
शिवसेना (UBT) की सावरकर को भारत रत्न देने की मांग:उद्धव बोले- कांग्रेस सावरकर और भाजपा नेहरू की रट छोड़े, आगे की बात करें
Update On
18-December-2024 14:35:16
महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की।उद्धव ने कहा- कांग्रेस को वीर सावरकर और भाजपा को अब नेहरू की रट नहीं लगानी चाहिए। इन महापुरुषों ने जो किया वह किया, अब आगे की बात…
शाह बोले- कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है
Update On
18-December-2024 14:34:13
गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, 'कांग्रेस आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाकर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। दोनों सदन में जब तक BJP का एक भी सदस्य है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे, ये संविधान विरोधी है।शाह ने यह बात राज्यसभा में संविधान…
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रिटायर्ड DSP के घर में आग:2 बच्चों समेत 6 लोगों की दम घुटने से मौत, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी
Update On
18-December-2024 14:31:43
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार देर रात रिटायर्ड DSP के घर में आग लग गई। इससे 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटायर्ड DSP परिवार समेत घर में रह रहे थे। घर…
किसान नेता डल्लेवाल के अंदरूनी अंग फेल होने का खतरा:23 दिन से सिर्फ पानी पी रहे
Update On
18-December-2024 14:29:54
हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 23 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (70) को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का खतरा है। डल्लेवाल पहले से ही कैंसर के मरीज हैं। अनशन से उनका ब्लड प्रेशर भी लो हो रहा है, जिससे हार्ट अटैक भी आ सकता है।उनकी…
शंभू बॉर्डर खोलने पर SC में आज सुनवाई:डल्लेवाल बोले- सिर्फ केंद्र से बात करेंगे; क्या कमेटी मेरी मौत का इंतजार कर रही थी
Update On
18-December-2024 14:27:43
किसान आंदोलन के कारण 10 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर खोलने पर आज (18 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर भी कोर्ट सुनवाई करेगी। जिसमें केंद्र…
‹ First
<
114
115
116
117
118
>
Last ›
Total News of national
( 7312 )
Advt.