भिलाई के सूर्या मॉल में बम डिफ्यूज करने का रिहर्सल:सामान-गाड़ियों से लेकर दुकानों में की गई चेकिंग

Updated on 11-05-2025 11:16 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे हमले को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए दुर्ग पुलिस ने बीडीएस यानि बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर सूर्या मॉल और सिविक सेंटर में रिहर्सल किया।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि ये ब्लैक आउट और मॉकड्रिल की तरह एक रिहर्सल था। इसके लिए बीडीएस और डॉग स्क्वाड की टीम को भी साथ लिया गया था। हमें अचानक डमी इनपुट मिलता है कि सूर्या मॉल और सिविक सेंटर में बम रखा गया है।

सूचना मिलने के महज कुछ मिनट के अंदर पूरी टीम वहां पहुंचती है। टीम सबसे पहले मॉल की पब्लिक को महफूज करती है। मॉल और सिविक सेंटर में पार्क गाड़ियों की एक-एक कर चेकिंग की जाती है। इसके बाद वहां से बम का कोई सिग्नल ना मिलने के बाद टीम सीधे दुकानों और मॉल के अंदर जाती है।

लोगों के सामान की भी तलाशी ली गई

वहां टीम एक एक दुकान में बम डिटेक्टर मशीन को लेकर घुसती है। हर एक बड़े और छोटे सामान की चेकिंग की जाती है। इसके साथ ही जो लोग वहां बैग और छोला लेकर घूम रहे होते हैं उनकी भी तलाशी ली जाती है। लोगों को बताया गया कि वो किस तरह इस तरह की संदिग्ध गतिविधि को देखकर अलर्ट हों और पुलिस को इसकी सूचना तुरंत दें।

बड़ी संख्या में मौजूद रही पुलिस

रिहर्सल के दौरान स्मृति नगर, सुपेला और दुर्ग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने मॉल में मौजूद लोगों को बताया कि ये भारत पाक युद्ध को देखते हुए एक तरह का रिहर्सल है। इसलिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों को उसी हालत से गुजारा जिस हालत में रियल बम मिलने पर किया जाता है और उस दौरान किस की सावधानी बरती जाती है।

आगे दूसरे व्यस्त क्षेत्रों में होगा रिहर्सल

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी उनके द्वारा दो जगहों पर बम को लेकर रिहर्सल किया गया है। आगे इस तरह का रिहर्सल दूसरे व्यस्त और भीड़भाड़ वाली जगहों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसी स्थिति में लोगों को भी चाहिए की वो इसके प्रति जागरूक रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.