सुशासन तिहार प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने का एक अभिनव कार्य : सांसद

Updated on 11-05-2025 11:12 AM

बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार शासन-प्रशासन के आम जनता के द्वार तक ले जाने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अभिनव कार्य है। श्री नाग जिले के डौण्डी विकासखण्ड के नगर पंचायत चिखलाकसा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आयोजित समाधान शिविर के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सुशासन तिहार के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। समाधान शिविर में नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  राजू रावटे, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, जनपद अध्यक्ष  मुकेश कौड़ो, एसडीएम  नूतन कंवर, तहसीलदार  देवेन्द्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अरविंद नाथ योगी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा के निवासियों के द्वारा विभिन्न कार्यों से संबंधित प्राप्त कुल 698 आवेदनों का गहन परीक्षण के उपरांत सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों के द्वारा 11 हितग्राहियों को आधार कार्ड एवं आयुष्माना कार्ड, 05 हितग्राहियों का श्रम पंजीयन, 02 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं 04 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा हितग्राहियों को शासन के अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा नन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकार उनका अन्नप्राशन कराने के साथ-साथ गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंट कर उनके गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। समारोह में सांसद श्री नाग ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन ने राज्य में सुशासन तिहार के महत्वपूर्ण आयोजन की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसे लोक हितैषी एवं जनकल्याणकारी कदम बताया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर ने सुशासन तिहार को आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण करने का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों के अलावा जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय तथा अन्य स्थानों के चक्कर लगाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में परिवहन विभाग से 07, आबकारी 01, स्वास्थ्य विभाग से 08, खाद्य विभाग से 07, राजस्व विभाग से 11 एवं नगरीय प्रशासन से 11 सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 698 आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.