कोरोना काल के बाद फिर से शुरू हुआ नि:शुल्क डोंगरगढ़ बस यात्रा

Updated on 22-09-2022 05:39 PM
कोरोना काल से बंद डोंगरगढ़ बस यात्रा इस बार फिर से शुरू हो रहा है और बुधवार से पंजीयन भी शुरू हो गया है और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालुओं को बस के जरिए डोंगरगढ़ ले जाया जाएगा और माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर उसी दिन वापस लौटेंगे।

कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के दीपक भारद्वाज ने बताया कि प्रतिदिन चार बसों की व्यवस्था की गई है और सुबह 9 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी और माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद उसी दिन रात 8 बजे बस वापस रायपुर आएगी। एक साथ चारों बस छूटेगी और दो फेरे लगाएगी। रात को वापस आने के एक घंटे बाद रात 9 बजे फिर से चारों बस छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 8 बजे लौटेगी। यह क्रम नौ दिनों तक चलता रहेगा। नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा के लिए पंजीयन शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालु यात्री डोंगरगढ़ की यात्रा कर सकेंगे। एक बस में 60 यात्री रवाना होंगे, कुल चार बसों में 240 यात्री सुबह और 240 यात्री रात को रवाना होकर दर्शन का लाभ ले सकेंगे। नि:शुल्क यात्रा में परिवार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। अकेले या दोस्तों के साथ नहीं जा सकेंगे। पारिवारिक माहौल में ही यात्रा का लाभ लिया जा सकता है।

डोंगरगढ़ जाने के इच्छुक श्रद्धालु इंदिरा चौक श्याम नगर स्थित कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के कार्यालय में सुबह 11 से 2 एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं। यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति को उसके परिवार जनों के लिए ही टिकिट दी जाएगी। 30 सितंबर को पंचमी होने के कारण इस दिन का टिकट केवल शासकीय नौकरी वालों को ही दिया जा रहा है। यात्रियों को नाश्ता, भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा निश्शुल्क की जाएगी।

कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पोल्ले ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं अन्य अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। डोंगरगढ़ दर्शन के लिए प्रचारित करने पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज पोल्ले, गोविन्दा गुप्ता, दिनेश सुन्दरानी, गुरमीत सिंह टोनी, रोहित भारद्वाज, अशोक मानिकपुरी, राजू साहू, दीपक पाठक, धीरज जोधानी, शक्ति भारद्वाज सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.