रायपुर की गलियों में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद

Updated on 09-05-2025 03:48 PM

रायपुर।   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले के विरोध में राजधानी रायपुर उबल पड़ी है। लोगों ने सेना के शौर्य और बलिदान को सैल्यूट करते हुए एक स्वर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़कों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गूंज सुनाई दी।

खमतराई इलाके में लोगों ने पाकिस्तान के झंडे के साथ-साथ विरोध में पोस्टर लगाए और आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना के कदमों का खुलकर समर्थन किया। रायपुर की बेटियों की आंखों में आंसू नहीं, आग है।

बेटियों ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, पाकिस्तान को उड़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बेटियों के सामने उनके पिताओं को गोली मारी गई, यह क्षमा योग्य नहीं है।

अब पाकिस्तान के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, इसका कोई अर्थ नहीं बचता। बीजेपी नेता अमित साहू ने सरकार और सेना के कड़े जवाब को सराहनीय और आवश्यक बताया है। राजधानीवासियों ने एकजुट होकर अपने वीर जवानों को सलाम किया और पहलगाम में हुए कायराना हमले की तीव्र निंदा की। रायपुर के हर कोने में देशभक्ति की लहर साफ देखी जा सकती है। यह जनसैलाब बता रहा है कि, भारत चुप नहीं बैठेगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.