जारी रहेगा तापमान में गिरावट का दौर

Updated on 09-05-2025 03:48 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

तीन दिन चलेगा बदले मौसम का असर

9 से 11 मई के बीच प्रदेश में मौसम का असर सबसे अधिक महसूस किया जाएगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, यह स्थिति गर्मी से कुछ राहत देने वाली होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर दोबारा तेज हो सकता है। अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

गुरुवार को रायपुर में सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजधानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। इसके विपरीत, जगदलपुर 21 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.