जनप्रतिनिधियों द्वारा फील्ड में उतरकर किया जा रहा है सर्वेक्षण

Updated on 20-04-2025 01:49 PM

महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि सरकार  की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न हो पाए। आज जनपद पंचायत  पिथौरा की ग्राम पंचायत सांकरा एवं जनपद पंचायत सरायपाली की ग्राम पंचायत मोहदा में सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य  पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराना, ताकि सबके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आवास सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  : 

आवास प्लस 2.0 सर्वे का शुभारंभ आज जनपद पंचायत पिथौरा की ग्राम पंचायत सांकरा में किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने सर्वे कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने तीनों हितग्राही  गमता/योगेंद्र सिदार, रामबाई/गजेंद्र सिदार तथा चंद्रकांति/कन्हैयालाल सिदार  के घरों में जाकर मोबाइल एप के माध्यम से उनकी संपूर्ण जानकारी दर्ज की एवं संबंधित फोटोग्राफ्स लेकर सर्वे प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास के पूर्ण होने पर हितग्राही कन्हैयालाल को घर की चाबी सौंपी। कार्यक्रम में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम घृतलहरे, कमलजीत सिंह छाबड़ा, ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा, जनपद सीईओ  सी.पी. मनहर, आवास एंबेसडर एवं अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी प्रकार से जनपद पंचायत सरायपाली में आयोजित  कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल  ने  एक हितग्राही का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अनिवार्य रूप से अपना सर्वेक्षण करवाएं, जिससे कोई भी पात्र परिवार इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ, जनपद सदस्य उषा पटेल, प्रकाश पटेल ,ग्राम पंचायत मोहदा के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इसी तरह से महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत बेलसोंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास+ 2.0 सर्वे के माध्यम से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे कार्य महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर  द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, जनपद स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, आवास मित्र व सर्वेयर सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.